Description

क्यों जरूरी है सीजीपीएससी मेंस अनसाल्वड पेपर पढ़ना ?

सीजी पीएससी प्रिलिम्स की पहली सीढ़ी पार करने के साथ ही अब अगली चढ़ाई मेंस एग्जाम की है। परीक्षा की प्रकृति बताती है कि प्रारंभिक परीक्षा एक ओर जहां आपके ज्ञान-स्मृति को परखती है वहीं मुख्य परीक्षा आपके विचार और प्रस्तुतीकरण को जांचती है। यहां मुख्य परीक्षा का परिणाम पूर्ण रूप से आपकी सोच, परीक्षा हॉल में आपके द्वारा उत्तर लेखन हेतु लिए गए निर्णय और लेखन शैली पर निर्भर करता है। 
 किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए आवश्यक है कि उसके पूर्व के वर्षों के प्रश्नों को देखा और समझा जाए ताकि आप यह जान सकें कि किस विषय की आपको कितनी गहन तैयारी करनी है ? प्रश्नों का स्तर और क्षेत्र क्या है? प्रभावी उत्तर लेखन हेतु आपको किस प्रकार अपनी तैयारी को धार देना होगा ? 
अत: आपकी उपरोक्त आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उड़ान आईएएस एकेडेमी यहां अनसाल्वड पेपर प्रस्तुत कर रही है। इसमें सीजीपीएससी मेंस एग्जाम के वर्ष 2012 से 2023 तक आयोजित परीक्षा में पूछे गए प्रश्न-पत्रों को संकलित किया गया है। इसमें उम्मीदवारों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रश्नपत्रों को विषय और खंडवार समायोजित किया गया है ताकि उन्हें एक ही स्थान पर समस्त वर्षों के प्रश्न प्राप्त हो जाएं। 
उम्मीद है उड़ान आईएएस एकेडेमी का यह प्रयास आपकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम आशा करते हैं आपकी मुख्य परीक्षा की तैयारी शानदार हो। आप सभी को मेंस एग्जाम हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं। 
आपका प्रयास सफल-सार्थक-फलीभूत हो..!!
-    उड़ान आईएएस एकेडेमी

STUDY MATERIAL