
Description
प्रिय अभ्यर्थीगण,
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में टेस्ट सीरीज की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह वह पैमाना है जिस पर हमारी तैयारी की कसौटी परखी जाती है अत : यह जरूरी हो जाता है कि हम ऐसी टेस्ट सीरीज ज्वाइन करें जिससे हमारे परिश्रम का समग्र मूल्यांकन किया जा सके। इस ध्येय की पूर्ति हेतु उड़ान आईएएस एकेडेमी प्रस्तुत करने जा रही है राज्य स्तर सीजी पीएससी प्रिलिम्स टेस्ट सीरीज अभ्यास-2025। बहुप्रतिक्षित यह टेस्ट सीरीज 20 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने जा रही है। इसमें 3 चरणों में कुल 45 टेस्ट पेपर होंगे जिसमें 28 टेस्ट पेपर-01 जीएस (जनरल स्टडी) के और 17 टेस्ट पेपर-02 (सीसेट) के सम्मलित किए गए हैं। यह टेस्ट सीरीज 20 जुलाई 2025 से 25 जनवरी 2026 तक निरंतर 7 माह प्रदेश भर में आयोजित होगी। इसमें 2 पालियाँ रखी गईं हैं सुबह 09 बजे और शाम 4 बजे।
टेस्ट सीरीज को परीक्षापयोगी बनाने उड़ान के विषय विशषेज्ञों की बड़ी टीम के साथ राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्यापनरत प्राध्यापकों के अनुभवों को सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार राज्य में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में संस्थान के साथ-साथ यूनिवर्सिटी के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स अपना अनुभव साझा करेंगे।
उड़ान आईएएस एकेडेमी की स्थापना के 15वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष टेस्ट सीरीज की फीस न्यूनतम रखी गई है। छात्रहित में ऑफलाइन टेस्ट सीरीज 1350/-रुपए (उड़ान स्टूडेंट्स हेतु 1250/-)एवं ऑनलाइन टेस्ट सीरीज का शुल्क 199/-रुपए रखा गया है।
हमारा प्रयास है कि इस टेस्ट सीरीज में बस्तर से सरगुजा तक पूरे राज्य के अभ्यर्थी शामिल हो सकें।
अब पारी है आपकी..अविलंब टेस्ट सीरीज में शामिल होइए। विषय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में उनके अनुभव और दूरदृष्ठि का लाभ उठाइए। आपकी मेहनत सफल-सार्थक-फलीभूत हो।
उड़ान आईएएस एकेडेमी
